संस्थापक

यस्मिञ्जीवति जीवन्ति बहवः स तु जीवति ।
काकोऽपि किं न कुरुते चञ्च्वा उदरपरणम् ।।
( भर्तृहरि सु. सं. )

आचार्य अभिजीत जी जन्म 1992 में बिहार प्रान्त के एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनका प्रारंभिक अध्ययन श्री गौरांग वेद विद्यालय कोलकाता में गुरुकुलीय परंपरा से हुआ है।
आचार्य अभिजीत जी ने गुरुकुल की शिक्षा पूरी की एवम् इसे करने के पश्चात इन्होंने कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय से उपशास्त्री किया।

आचार्य अभिजीत जी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य तक का अध्ययन कर वर्तमान में महर्षि वेद व्यास प्रतिष्ठान द्वारा संचालित श्रीमती शांति देवी जालान अंतर्राष्ट्रीय वैदिक केंद कोलकाता में प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त है।
आचार्य जी टेक्नोलॉजी काल  के जाने-माने और आधुनिक दृष्टिकोण रखने वाले ज्योतिषाचार्य हैं। आज के आधुनिक दौर में वे ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि ज्योतिषाचार्य आचार्य अभिजीत ज्योतिषीय गणनाओं के लिए कई वैज्ञानिक प्रकारों का इस्तेमाल किया करते है,वैज्ञानिकों  द्वारा जारी खगोल विज्ञान के तकनीकी सूत्रों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाते हैं, वहीं उन्हें पारंपारिक वैदिक ज्योतिष के प्राचीन सिद्धांतों पर भी पूर्ण विश्वास है। एक अनुभवी ज्योतिषी होने के नाते वे ज्योतिष एवं वेद विद्या के बारे में पढ़ाते भी हैं और इस विषय पर कई लेख लिख चुके हैं। इनके अलावा आचार्य अभिजीत ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में इंटरनेशनल इंस्टीटूट के छात्रों को भी वेद ,कर्मकांड एवं ज्योतिष में Trand करते है। आचार्य अभिजीत  को हाईटेक और डिजिटल युग का एस्ट्रोलॉजर कहा जाता है। क्योंकि भारतीय ज्योतिष शास्त्र को उन्होंने तकनीक के साथ जोड़कर उसके व्यापक विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। अन्य ज्योतिषाचार्यों की सोच के विपरीत उनकी धारणा है कि तकनीक के इस्तेमाल से ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में बेहतर और सटीक कार्य किया जा सकता है।

ईमेल आई डी : apanday731@gmail.com
फ़ोन नम्बर : +91 90073 61221

फेसबूक : https://www.facebook.com/abhijeetpanday